चलती गाड़ी में लगी आग, चालक कूदा तो बची जान

नवभारतटाइम्स.कॉम
fiery blaze in moving cng car driver saves life by jumping chaos at kataria chowk
nNBT रिपोर्ट, सेक्टर-14

सिग्नेचर टावर से माता रोड की ओर जा रही सीएनजी कार में कटारिया चौक के पास अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार के बोनट से लपटें उठते ही चालक ने समय रहते गाड़ी रोककर बाहर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सामान्य गति से जा रही थी कि तभी इंजन के हिस्से से अचानक धुएं का गुबार और आग की लपटें उठने लगीं। चालक के नीचे उतरते ही कुछ ही सेकंड में पूरी कार आग के गोले में बदल गई। मुख्य मार्ग पर हुए इस हादसे के कारण कटारिया चौक और आसपास के रास्ते पर वाहनों की रफ्तार थम गई। लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मियों ने मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। शुरुआती कारणों में शॉर्ट सर्किट या सीएनजी किट में लीकेज को मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस व तकनीकी टीम मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया, जिसके बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका।