416 साल पुराना ‘पंखा मेला’ पेश करेगा भाईचारे की मिसाल

नवभारतटाइम्स.कॉम
416 year old fan fair confluence of brotherhood and ganga jamuni tehzeeb
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद का ऐतिहासिक ' पंखा मेला ' एक बार फिर सांप्रदायिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश देने को तैयार है। करीब 416 साल पुरानी परंपरा के अनुसार, रक्षाबंधन पर मां पथवारी देवी मंदिर में चढ़ाए जाने वाले विशेष पंखे की शोभायात्रा निकाली जाएगी। मान्यता है कि सदियों पहले महामारी से शहर की रक्षा के लिए यह परंपरा शुरू हुई थी। कभी बुलंदशहर के एक मुस्लिम परिवार द्वारा बनाया जाने वाला यह पंखा अब फरीदाबाद के विभिन्न समुदायों के युवा मिलकर तैयार करते हैं।