समीर पर भारी पड़ी अभिषेक-करन की जोड़ी

नवभारतटाइम्स.कॉम
समीर पर भारी पड़ी अभिषेक-करन की जोड़ी
nNBT न्यूज, लखनऊ : अभिषेक गोस्वामी (नाबाद 76) और करन शर्मा (67 रन) की शतकीय साझेदारी के दम पर काशी रुद्रास ने वापसी करते हुए यूपी T20 लीग में अपनी पहली जीत दर्ज की अंकतालिका में स्थान लेकर ऊपर चढ़ा। काशी ने कानपुर सुपरस्टार्स को बड़ी ही आसानी से आठ विकेट से मुकाबला हराया। कानपुर के चार विकेट पर 163 रन के जवाब में काशी रुद्रास ने 11 गेंद शेष रहते 18.1 गेंद पर दो विकेट खोकर 167 रन बनाकर जीत हासिल की।

इकाना स्टेडियम पर लीग उद् घाटन सत्र में गत चैंपियन मेरठ मावेरिक्स के हाथों काशी को हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद काशी रुद्रास ने अपने दूसरे ही मैच में चैंपियन के अंदाज में जीत हासिल की। इससे पहले कानपुर सुपरस्टार्स ने कप्तान समीर रिजवी के नाबाद 71 रनों की बदौलत 20 ओवर में 163 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में काशी रुद्रास की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उवैस अहमद (6 रन) पर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक गोस्वामी और करन शर्मा के बीच हुई 135 रनों की साझेदारी ने जीत की नींव रखी। कानपुर की ओर से काशी के दोनों विकेट विनीत पवार ने झटके।
नोएडा की रोमांचक जीत : बॉबी यादव (नाबाद 44) और कार्तिक सिद्धू (नाबाद 34) की शानदार पारियों से नोएडा किंग्स ने शनिवार को कानपुर सुपरस्टार्स को तीन विकेट से हराते से रोमांचक जीत दर्ज की। कानपुर के 135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नोएडा ने 57 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद बॉबी और कार्तिक ने 78 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। इससे पहले शिवा सिंह और कुणाल त्यागी ने तीन-तीन विकेट झटके और कानपुर को 134 रन पर रोका। अंतिम ओवर में बॉबी ने लगातार दो चौके लगाकर मैच नोएडा के पक्ष में किया।