व्यवस्था की खुली पोल

नवभारतटाइम्स.कॉम
ghatkopar landslide system exposed administration responsible for innocent deaths
पिछले दिनों घाटकोपर लैंडस्लाइड में कई लोगों की मौत हो गई। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। हर वर्ष बरसात से पहले व्यवस्था चाक-चौबंद होने के दावे किए जाते हैं, लेकिन सच्चाई बारिश के बाद सामने आती है। सिस्टम की नाकामी की कीमत हमेशा बेगुनाह जनता को चुकानी पड़ती है। भ्रष्टाचार और लापरवाही के बीच आम नागरिक खुद को असहाय महसूस करता है। सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और अन्य डिजिटल व्यवस्थाएं भी पीड़ितों के आंसू नहीं पोंछ पा रही हैं।

-सुधा चौबे, ईमेल से