काम में ईमानदारी, अनुशासन को सबसे ऊपर रखें : गवर्नर

नवभारतटाइम्स.कॉम
honesty and discipline paramount governor anandiben patel gives mantra to young rail officers
nNBT न्यूज, लखनऊ : भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान से 104 सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद भारतीय रेल प्रबंधन सेवा ट्रैफिक के 2022 और 2023 बैच के युवा अफसरों ने रविवार को राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भेंट की। राज्यपाल ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों से कहा कि वे अपने काम में ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा को सबसे ऊपर रखें। मौके पर इरिटम के महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर, पीपी लाठे और प्रो. आस्थानंद पाठक मौजूद रहे।