Mission Admission Rs 100 Extra Late Fee For College Admissions From Today Last Chance
मिशन एडमिशन : आज से देनी होगी 100 रुपये अतिरिक्त लेट फीस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद: कॉलेजों में अंडर ग्रैजुएशन कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। दाखिले का अब आखिरी सप्ताह रह गया है, छात्रों को 100 रुपये लेट फीस संग 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त लेट फीस देनी होगी। अंडर ग्रैजुएशन में 23 अगस्त तक दाखिले होने हैं। बता दें कि अंडर ग्रैजुएशन कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया मई महीने में शुरू हो गई थी। 22 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद दाखिले शुरू हुए थे।