Panchmukhi Hanuman Temple Theft Three Arrested Rs 34000 And Silver Recovered
पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरी में तीन गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ: महानगर पुलिस ने डीसीपी सेंट्रल की क्राइम टीम की मदद से पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरी करने वाले तीन चोरों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। चोरों के पास से 34,000 रुपये, 196 ग्राम का चांदी का टुकड़ा, पीतल का गदा और बाइक बरामद हुई है। दो चोर अभी फरार है। उनकी लोकेशन मुंबई में मिली है।
इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र ने बताया कि पकड़े गए चोर बहराइच के नवाबगंज निवासी रिजवान, रानीपुर निवासी विजय मौर्या और दुबग्गा निवासी आदिल है। तीनों बादशाहनगर इलाके में रहते थे। सरगना रिजवान पर बहराइच के अलग-अलग थानों में चोरी के 11 केस पहले से दर्ज हैं। उसी ने चोरी की योजना बनाई। एसआई अरुण के मुताबिक पूछताछ में रिजवान ने बताया कि गिरोह में दो युवक और भी शामिल थे। चोरी के बाद वह बहराइच भाग गए, लेकिन मुकुट और छत्र किसी भी ज्वैलर्स ने नहीं खरीदा। इसके बाद लखनऊ में बेचने का प्रयास किया यहां भी किसी ने नहीं लिया। रिजवान ने पुलिस को बताया कि फरार दो चोर मुकुट और छत्र बेचने के लिए मुंबई गए हैं।