Prime Ministers Focus On Youth Demand For Concrete Decisions On Development And Expectations
प्रधानमंत्री का रुख
नवभारतटाइम्स.कॉम•
स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री ने अपने भाषण का फोकस युवाओं पर रखा। बीते दिनों के घटनाक्रम के आलोक में इसे राजनीतिक परिदृश्य में भी देखा जा रहा है। लेकिन, सच यही है कि देश के सर्वांगीण विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। लिहाजा इस वर्ग की अपेक्षाओं और समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऐसे में सरकार को युवाओं की चिंताओं को समझते हुए समय पर ठोस फैसले लेने चाहिए। देश के हर युवा को समान अवसर, पारदर्शी व्यवस्था, जवाबदेही और आगे बढ़ने का बराबर अधिकार मिले। यही स्वस्थ लोकतंत्र और समावेशी विकास की बुनियादी शर्त है।