आज सोमवार के साथ नाग पंचमी का खास संयोग

नवभारतटाइम्स.कॉम
rare conjunction of nag panchami and sawan somwar know auspicious timing and significance
nNBT न्यूज, लखनऊ : सावन के तीसरे सोमवार को नाग पंचमी के संयोग ने इस बार और खास बना दिया है। ज्योतिष के अनुसार यह एक दुर्लभ और फलदायी संयोग माना गया है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। साथ ही, इस दिन सावन का तीसरा सोमवार भी है। ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव अपने गले में सर्प धारण करते हैं, जबकि भगवान विष्णु शेषनाग पर विश्राम करते हैं।

 ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के अनुसार सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रविवार को शाम 4ः52 बजे शुरू होकर अगले दिन सोमवार को शाम 5 बजे तक रहेगी। पूजा का श्रेष्ठ समय सुबह 5ः51 बजे से 8ः29 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि सोमवार के दिन पंचमी का संयोग शिव पूजा और नाग देवता की आराधना के लिए अत्यंत दुर्लभ और फलदायी माना गया है।