Sanjay Gandhi Pgi Denies Treatment To Patient Due To Sunday Holiday Family Alleges Serious Negligence
इलाज पर भारी रविवार की छुट्टी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ: संजय गांधी पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी सेवाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। छाती में चोट के बाद सांस की गंभीर तकलीफ से जूझ रहे एक मरीज को डॉक्टरों ने जांच के बाद तत्काल इंटरकोस्टल चेस्ट ड्रेन (ICD) लगाने की जरूरत बताई। हालांकि, परिवारीजनों का आरोप है कि 'रविवार' का हवाला देकर आईसीडी लगाने से मना कर दिया गया और मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दे दी गई। ऐसे में तीमारदार मरीज को निजी अस्पताल ले जाने को मजबूर हुए।
जांच में हुई थी न्यूमोथोरैक्स की पुष्टि इंदिरानगर निवासी त्रिभुवन प्रसाद को शनिवार रात छाती में चोट लगने पर पीजीआई ट्रॉमा सेंटर लाया गया था। जांच में न्यूमोथोरैक्स की पुष्टि हुई। रेजिडेंट डॉक्टर ने रविवार सुबह परिवारीजनों को बताया कि मरीज की छाती में ट्यूब डालकर हवा निकालना (आईसीडी लगाना) बेहद जरूरी है। आरोप है कि इसके तुरंत बाद कह दिया गया कि रविवार होने की वजह से ट्यूब लगाने वाले डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए मरीज को किसी अन्य अस्पताल ले जाएं।
वहीं, सीएमएस डॉ. देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर किसी डॉक्टर ने ऐसा किया है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी।