शेरा और कलवा गुर्जर ने जीते ढाई-ढाई लाख के मुकाबले

नवभारतटाइम्स.कॉम
shera and kalwa gurjar won bouts worth two and a half lakhs each wrestlers showcased strength on hariyali teej in tigon
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : तिगांव में हरियाली तीज पर रविवार को अनाज मंडी और खेल स्टेडियम में आयोजित दो दंगलों में पहलवानों ने दमखम दिखाया। अनाज मंडी में सरपंच विक्रम प्रताप नागर द्वारा आयोजित दंगल में ढाई लाख की मुख्य कुश्ती में भारत केसरी शेरा गुर्जर ने पुष्पेंद्र मलिक को चित कर खिताब नाम किया। खेल स्टेडियम में सरपंच प्रतिनिधि वेदप्रकाश अधाना द्वारा आयोजित दंगल में हिंद केसरी कलवा गुर्जर ने ईरान के पहलवान इरफान खान को हराकर धाक जमाई। एक अन्य ढाई लाख की कुश्ती बराबर रही। राज्य मंत्री राजेश नागर और पूर्व विधायक ललित नागर सहित कई लोग पहुंचे।