पशु पकड़ने गई टीम पर पथराव, कई घायल

Contributed byAbhishek.Pandey1|नवभारतटाइम्स.कॉम
stone pelting on team catching stray cattle in para several injured government vehicles damaged
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : छुट्टा पशुओं को पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर रविवार को पारा क्षेत्र में हमला कर पथराव किया गया। हमले में सरकारी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और कई कर्मचारियों को चोटें आईं हैं। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद कर्मचारियों को घर भेज दिया गया।

 नगर पशु कल्याण अफसर डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि नगर निगम जोन-6 की पशु कल्याण की टीम पुलिस बल के साथ पारा क्षेत्र में अभियान चला रही थी। इसी दौरान कुछ पशुपालकों ने टीम पर अचानक पथराव शुरू कर दिया। पथराव में नगर निगम की 3 गाड़ियां UP 32 WN 6007, UP 32 TN 7337 और UP 32 NN 2215 के शीशे टूट गए। हमले में कई कर्मचारियों के पीठ और पैर में चोटें आई हैं। हालांकि, टीम ने अभियान जारी रखते हुए मौके से 18 भैंस पकड़कर उन्हें ठाकुरगंज कांजी हाउस भेज दिया। पशु कल्याण विभाग के जोन-6 के प्रभारी अवधेश कुमार ने पारा थाना में तहरीर देकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसआई भी गंभीर रूप से चोटिल : पथराव में पारा थाने में तैनात एक एसआई भी गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं। पुलिस ने एसआई को अस्पताल में भर्ती करवाया है। फिलहाल इस पूरे प्रकरण में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज करने का दावा किया जा रहा है।