Thieves Broke Through The Roof And Stole Cigarettes Worth 25 Lakh From The Warehouse
छत तोड़ गोदाम में घुसे और ढाई लाख का सिगरेट ले गए
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, बल्लभगढ़
बीपीटीपी थाना क्षेत्र के खेड़ी कलां गांव में चोरों ने सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू के गोदाम को निशाना बनाकर करीब ढाई लाख रुपये कीमत की सिगरेट चोरी कर ली। बदमाश रात के समय गोदाम की छत में लगी पथरी तोड़कर रस्सी के सहारे अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने केवल महंगी सिगरेट के पैकेटों को निशाना बनाया और चोरी कर उसी रास्ते से फरार हो गए। सुबह गोदाम खोलने पहुंचे मालिक को घटना का पता चला।गोदाम मालिक रणबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के श्मशान घाट के पास उनका सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू का गोदाम है। रोजाना की तरह वह रात में गोदाम बंद कर घर चले गए थे। सुबह करीब आठ बजे जब वह गोदाम खोलकर अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर सिगरेट के कई पैकेट गायब मिले। उन्होंने सामान की जांच की तो चोरी हुए माल की कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी गई।