चंदावली में दो युवकों पर लाठी और डंडों से हमला

नवभारतटाइम्स.कॉम
two youths attacked with sticks and clubs in chandawali while going to eat burgers accused absconding
n NBT न्यूज, बल्लभगढ़

आईएमटी क्षेत्र के चंदावली गांव में बर्गर खाने गए दो युवकों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत पर अभिषेक, आबिद समेत अन्य पर केस दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, चंदावली निवासी अजय 13 अगस्त की रात दोस्त भगत संग सोम बाजार में बर्गर खाने गया था। आरोप है कि वहां अभिषेक और आबिद ने दोनों से विवाद शुरू कर दिया। कुछ देर बाद दोनों 8-10 युवकों संग वहां पहुंचे और अजय व भगत पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।