युवाओं को मिले अवसर

नवभारतटाइम्स.कॉम
youth should get equal opportunities foundation of healthy democracy and inclusive development
15 अगस्त का संपादकीय ‘एक नया संकल्प’ पढ़ा। किसी भी राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। लिहाजा युवा वर्ग की अपेक्षाओं और समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आज विद्यार्थियों की जो मांगें सामने आ रही हैं, वे नई नहीं हैं, उनमें से अनेक मांगें आजादी के बाद से ही उठती रही हैं। ऐसे में सरकार को युवाओं की चिंताओं को समझते हुए समय पर ठोस फैसले लेने चाहिए। देश के हर युवा को समान अवसर , पारदर्शी व्यवस्था , जवाबदेही और आगे बढ़ने का बराबर अधिकार मिले। यही स्वस्थ लोकतंत्र और समावेशी विकास की बुनियादी शर्त है।

वारिस अली खान, ईमेल से