Lpg Cylinder Supply Halted Due To Transporter Strike Supply Crisis In Capital
ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर, सिलिंडर उठान ठप
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, सरोजनीनगर: अमौसी स्थित इंडियन ऑइल के LPG गैस बॉटलिंग प्लांट में ट्रांसपोर्टरों ने गुरुवार सुबह 6 बजे से चक्का जाम कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। ट्रांसपोर्टरों के काम ठप करने से राजधानी की 62 इंडियन ऑइल गैस एजेंसियों पर सिलिंडरों की सप्लाई पूरी तरह रुक गई। दिनभर सिलिंडर उठान न होने से एजेंसियों के वितरण नेटवर्क पर सीधा असर पड़ा है।
मैनेजर से वार्ता रही बेनतीज़ा : हड़ताल के बाद प्लांट मैनेजर जेपी सिंह और ट्रांसपोर्टरों के बीच बातचीत हुई। प्रबंधन ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर सिलिंडर उठान शुरू करने की अपील की। हालांकि, ट्रांसपोर्टर वादे के मुताबिक पर्याप्त काम मिलने का लिखित आश्वासन मिलने तक हड़ताल जारी रखने पर अड़े रहे। देर शाम तक कोई सहमति न बनने से 62 एजेंसियों पर आपूर्ति संकट बना रहा।