अब नगर आयुक्त सुलझाएंगे पार्षद-सफाई एजेंसी विवाद

Contributed byAbhishek.Pandey1|नवभारतटाइम्स.कॉम
municipal commissioner to resolve councilor sanitation agency dispute stalemate increases in lucknow
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : राजधानी के छह वॉर्डों में निजी एजेंसी LSA को काम सौंपे जाने को लेकर चल रहा पार्षदों का गतिरोध और बढ़ गया है। कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुशील तिवारी पम्मी की पहल पर गुरुवार को मेयर और नाराज पार्षदों की बैठक हुई।

 भाजपा के पांच व सपा एक पार्षद ने मेयर से कहा कि उनके वॉर्डों में वर्तमान सफाई एजेंसी संतोषजनक काम कर रही है। ऐसे में खराब प्रदर्शन के बावजूद LSA को उनके वॉर्डों में सफाई का जिम्मा क्यों दिया जा रहा है। बैठक में बढ़े गतिरोध के बाद मामला सुलझाने का जिम्मा नगर आयुक्त गौरव कुमार को सौंपा गया है। पार्षदों ने आरोप लगाया है कि नगर निगम सदन में पहले ही प्रस्ताव पास है कि क्षेत्रीय पार्षद की अनुमति के बिना वॉर्ड की सफाई संस्था नहीं बदली जाएगी। इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर बदलाव किया जा रहा है।

रेकमेंडेड खबरें