पारा में चला अभियान, 46 भैंसें पकड़कर गोशाला भेजीं

नवभारतटाइम्स.कॉम
nagar nigams bulldozer runs on illegal dairies in para 46 buffaloes seized and sent to cowshed
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : नगर निगम ने पुलिस फोर्स मुहैया होने के बाद गुरुवार को पारा में अवैध डेयरियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। पारा क्षेत्र में पुलिस बल, प्रवर्तन दल और कैटिल कैचिंग दस्ते ने संयुक्त कार्रवाई में 46 भैंसें पकड़कर कान्हा उपवन गोशाला भेजीं। अवैध रूप से संचालित डेयरियों की जांच भी की गई। पहले हुए हमले के कारण सावधानी बरतते हुए नगर निगम और पुलिस की टीम हेलमेट पहनकर पहुंची थी।

नगर पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि पिंक सिटी, गदियाना, बुद्धेश्वर, विहार कॉलोनी और काकोरी मोड़ क्षेत्र में छापेमारी की। खुले में पशु रखने और सार्वजनिक जगहों पर अवरोध पैदा करने वालों पर कार्रवाई की गई।

रेकमेंडेड खबरें