KCC योजना में बड़े बदलाव की तैयारी

नवभारत टाइम्स

भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना में बड़े बदलाव का मसौदा जारी किया है। इसका उद्देश्य योजना का दायरा बढ़ाना और प्रक्रिया को सरल बनाना है। अब लोन की अवधि को फसल चक्र के अनुसार 6 साल तक बढ़ाया जा सकता है। यह किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जो खेती की नई ज़रूरतों को पूरा करेगा।

kcc scheme big changes preparation rbi releases draft loan period proposed to be extended up to 6 years

NBT रिपोर्ट, मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के नियमों में बदलाव और उन्हें बेहतर बनाने के लिए नए दिशा-निर्देशों का एक ड्राफ्ट (मसौदा) जारी किया है। इसका मकसद योजना का दायरा बढ़ाना, काम करने के तरीके को आसान बनाना और खेती-किसानी की नई जरूरतों को पूरा करना है। लोन की अवधि को फसल चक्र के साथ तालमेल बिठाने के लिए, KCC की वैलिडिटी को बढ़ाकर 6 साल करने का प्रस्ताव है।