दुर्घटना रोकने के लिए गंगा एक्सप्रेस-वे पर बनेगी वॉल

नवभारत टाइम्स

गंगा एक्सप्रेस-वे पर अब दुर्घटनाएं नहीं होंगी। एक्सप्रेस-वे के दोनों किनारों पर कंक्रीट की दीवारें और मेटल बीम क्रैश बैरियर लगाए जा रहे हैं। इससे वन्यजीव भी सुरक्षित रहेंगे और एक्सप्रेस-वे पर नहीं आ पाएंगे। फेंसिंग का काम पूरा होते ही एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया जाएगा। यह सुरक्षा उपाय यात्रियों के लिए एक बड़ा कदम है।

concrete wall and crash barrier to be built on ganga expressway to prevent accidents

एक्सप्रेस-वे पर होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए गंगा एक्सप्रेस-वे के दोनों किनारों पर कंक्रीट दीवार और मेटल बीम क्रैश बैरियर का निर्माण किया जा रहा है। जिससे एक्सप्रेस-वे पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। एक्सप्रेस-वे के किनारे 1.5 मीटर ऊंची बाउंड्री वाल बनाई जा रही है, जिससे वन्य जीव सुरक्षित रहें और एक्सप्रेसवे पर न आ सकें। अभी तक गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे खंभे लगाकर लोहे के तारों की फेंसिंग कराई गई है। जिसे काटकर गांव के लोग आने-जाने लगे। इसकी वजह से कंक्रीट की दीवार और मेटल बीम क्रैश बैरियर लगाने का फैसला लिया गया है। यूपीडा अधिकारियों के मुताबिक जैसे ही फेंसिंग का काम पूरा हो जाएगा। एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण कराया जाएगा।