NBT रिपोर्ट, लखनऊ: भारत-अमेरिकी ट्रेड डील के विरोध में किसान संगठन बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में जुट गए हैं। कुछ संगठनों ने तो सड़क पर उतरकर विरोध शुरू कर दिया है। वहीं, कुछ संगठन योजना बना रहे हैं। किसान नेताओं का कहना है कि इस ट्रेड डील से किसानों का नुकसान होगा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने हाल ही में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया था। उन्होंने सभी जिलाधिकारी कार्यालयों पर धरना देकर डीएम को ज्ञान सौंपा था। यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि 17 फरवरी को राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत प्रदेशभर के किसानों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद आगे के आंदोलन पर निर्णय लिया जाएगा।



