Doctor And Young Woman Injured By Kite String Videos Go Viral On Social Media
मांझे की चपेट में आकर चिकित्सक और युवती घायल
नवभारत टाइम्स•
लखनऊ में चाइनीज मांझे ने दो लोगों को घायल कर दिया। डीएवी कॉलेज ओवरब्रिज पर एक युवती स्कूटी से गुजर रही थी, मांझे से उसका हाथ रगड़ गया। केजीएमयू के डॉक्टर दीपक गुप्ता टूड़ियागंज ओवरब्रिज पर मांझे की चपेट में आ गए, जिससे उनकी नाक रगड़ गई। दोनों ने निजी अस्पताल में इलाज कराया।
लखनऊ में चाइनीज मांझे का कहर जारी है। बुधवार दोपहर को डीएवी कॉलेज ओवरब्रिज पर स्कूटी सवार एक युवती और टूड़ियागंज ओवरब्रिज पर केजीएमयू के डॉक्टर दीपक गुप्ता चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों ने निजी अस्पताल में इलाज करवाया। सोशल मीडिया पर इन घटनाओं के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, स्कूटी सवार युवती डीएवी कॉलेज ओवरब्रिज से गुजर रही थी, तभी मांझे ने उसके हाथ को बुरी तरह रगड़ दिया। वहीं, केजीएमयू के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉक्टर दीपक गुप्ता टूड़ियागंज ओवरब्रिज से आलमबाग की ओर जा रहे थे। मांझा उनकी नाक को रगड़ता हुआ निकल गया।स्थानीय थाना प्रभारियों ने बताया कि दोनों घायलों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन द्वारा इस पर सख्त कार्रवाई की उम्मीद है।