क्या हैं CAFE नियम?

नवभारत टाइम्स

सीएफ़ई नियमों के तहत कार कंपनियों को औसत ईंधन खपत और कार्बन उत्सर्जन की सीमा का पालन करना होता है। यह नियम 2017 में शुरू हुए थे। 2022 में सीएफ़ई-2 लागू हुआ। अब अप्रैल 2027 से सीएफ़ई-3 के नए मानक आने की उम्मीद है। इन मानकों पर अभी चर्चा चल रही है।

what are cafe norms cafe iii new standards in 2027 know complete information
साल 2027 से कारों के लिए नए नियम लागू होने वाले हैं, जो कंपनियों को ज्यादा माइलेज देने वाली और कम प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियां बनाने के लिए प्रेरित करेंगे। CAFE नियमों का अगला चरण, जिसे CAFE-III कहा जा रहा है, अप्रैल 2027 से शुरू होगा। इन नए मानकों पर अभी चर्चा चल रही है। CAFE नियमों की शुरुआत 2017 में हुई थी, जिसका मकसद हर कार कंपनी की सभी गाड़ियों की औसत ईंधन खपत और कार्बन उत्सर्जन (CO2 Emission) को एक तय सीमा में रखना था। CAFE के दूसरे चरण ( CAFE-II ) की शुरुआत 2022 में हुई थी।

ये नियम इसलिए लाए गए हैं ताकि कार निर्माता कंपनियां ऐसी गाड़ियां बनाएं जो पेट्रोल या डीज़ल कम खाएं और पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाएं। CAFE का मतलब है Corporate Average Fuel Economy। यह एक ऐसा पैमाना है जिससे पता चलता है कि किसी कंपनी की गाड़ियां औसतन कितना माइलेज दे रही हैं।
2017 में CAFE के पहले चरण की शुरुआत हुई थी। इसके बाद 2022 में CAFE-II लागू हुआ। अब 2027 में CAFE-III आने वाला है। इन नए नियमों के तहत कंपनियों को और भी सख्त मानकों को पूरा करना होगा। अभी इन नए मानकों को लेकर बातचीत चल रही है, ताकि यह तय किया जा सके कि कंपनियों को कितनी ईंधन खपत और उत्सर्जन की सीमा का पालन करना होगा।