NBT रिपोर्ट, बदायूं: बदायूं जिले के उसहैत कस्बे में सोमवार सुबह निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक बदायूं जिले के ककरुआ गांव निवासी सबदपाल (45), उनके चचेरे भाई नन्हे (28) और गांव के ही सर्वेंद्र (24) उसहैत कस्बे में मोहम्मद मियां के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने गए थे। पास में ही चल रही जेसीबी के कारण अचानक दीवार गिर गई। जिसमें सबदपाल और नन्हे दीवार के नीचे दब गए। सर्वेंद्र भी घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया।

