मंडलायुक्त व डीएम ने किया ध्वजारोहण

नवभारत टाइम्स

गणतंत्र दिवस पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मंडलायुक्त और डीएम ने अपने परिसरों में झंडा फहराया। प्राणि उद्यान को सजाया गया और दर्शकों ने बोटिंग का आनंद लिया। एमवीवीएनएल ने कर्मचारियों को सम्मानित किया। सेना के ट्रिब्यूनल और सशस्त्र सीमा बल में भी समारोह हुए। पुलिस महानिदेशक ने शहीदों को नमन किया।

republic day celebrated with fanfare in lucknow flag hoisting by divisional commissioner dm and other officials
लखनऊ में गणतंत्र दिवस का जश्न पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न सरकारी दफ्तरों, संस्थानों और सुरक्षा बलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और देश के वीर शहीदों को याद किया गया। इस मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर शुभकामनाएं दीं।

कैसरबाग स्थित आयुक्त परिसर में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने ध्वज फहराया, जबकि कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम विशाख जी ने तिरंगा झंडा फहराया। दोनों ही जगहों पर प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे और गणतंत्र दिवस की खुशियां मनाईं।
नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में डिप्टी डायरेक्टर डॉ. उत्कर्श शुक्ला ने ध्वज फहराया। जू को तिरंगों से सजाया गया था और दर्शकों ने पैडल बोटिंग का भी आनंद लिया। गणतंत्र दिवस पर कुल 10421 दर्शकों ने जू का भ्रमण किया।

MVVNL की एमडी रिया केजरीवाल ने मध्यांचल मुख्यालय पर ध्वज फहराया। इस दौरान तकनीकी और गैर-तकनीकी करीब 100 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। चीफ इंजिनियर तकनीकी आरती कटियार, नीति मिश्रा, अखिलेश कुमार सिंह, अनुज गुप्ता जैसे प्रमुख लोग भी मौजूद रहे।

कैंट स्थित सेना के ट्रिब्यूनल में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि आर्म्ड फोर्सेस ट्रिब्यूनल प्रिंसिपल बेंच नई दिल्ली के चेयरमैन और दिल्ली एएफटी के मुख्य न्यायमूर्ति राजेंद्र मेनन ने झंडारोहण किया।

सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल (SSB), लखनऊ में 77वें गणतंत्र दिवस का समारोह महानिरीक्षक एसएसबी लखनऊ के नेतृत्व में संपन्न हुआ। बल की टुकड़ी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय काम के लिए चयनित बलकर्मियों को DG गोल्डन डिस्क और DG सिल्वर डिस्क से नवाजा गया।

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पुलिस मुख्यालय (सिग्नेचर बिल्डिंग) में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने अमर राष्ट्र-बलिदानियों को नमन करते हुए कहा, "उनके त्याग और बलिदान से हमारा गणराज्य जन्मा है।" डीजीपी ने यूपी पुलिस के उन वीर शहीदों को भी याद किया जिन्होंने जनता की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।