Cm On Alert Before Modis Jind Visit Hydrogen Train Development Projects To Be Inaugurated
मोदी के जींद दौरे से पहले CM मुस्तैद
नवभारतटाइम्स.कॉम•
NBT न्यूज, जींद
जींद 17 जुलाई को देश के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चलेगी। यह भारतीय रेलवे के ग्रीन ट्रांसपोर्ट मिशन की नई शुरुआत मानी जा रही है। इसी दिन प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे और हरियाणा को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को जींद पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन, हाइड्रोजन प्लांट और रैली स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सभी तैयारियां तय समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री इस दौरे के दौरान कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से कुरुक्षेत्र में करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से बने एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन शामिल है। पीएम भिवानी और नारनौल (कोरियावास) के नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे। अंबाला में करीब 600 करोड़ रुपये की लागत से बने 1857 शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे। दिल्ली-जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के हरियाणा हिस्से का लोकार्पण करेंगे। अंबाला-काला अब ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का शुभारंभ और आधुनिक सिख म्यूजियम का शिलान्यास करेंगे । मुख्यमंत्री ने ो निर्देश दिए कि रैली स्थल पर वाटरप्रूफ टेंट लगाए जाएं और जलभराव रोकने के लिए विशेष व्यवस्था की जाए।