कोई भी कर सकेगा गाड़ियों को चार्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम
electric vehicle charging stations for all facility open 24 hours
प्रस्तावित चार्जिंग स्टेशन आम जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे। यहां फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलेगी, जिससे दोपहिया, तिपहिया, चार पहिया वाहनों के साथ-साथ बस और ट्रक भी चार्ज हो सकेंगे। खास बात यह है कि ये स्टेशन आम जनता के लिए बिना किसी पाबंदी के चौबीसों घंटे खुले रहेंगे। इससे प्रदेश में कार्बन उत्सर्जन कम करने और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने में बड़ी मदद मिलेगी। शहरों में न्यूनतम 60 वर्गमीटर जमीन पर स्टेशन बनेंगे। हाइवे (नैशनल और स्टेट) में न्यूनतम 300 वर्गमीटर जमीन पर विकसित आधुनिक स्टेशन बनाए जाएंगे। सरकारी दफ्तरों, आवासीय परिसरों, अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों और राजमार्गों के नजदीक खाली सरकारी जमीन को प्राथमिकता दी जाएग ी। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर खास फोकस किया है। आने वाले सालों में इसे बढ़ावा दिया जाएगा।