Farmer Climbs High tension Tower After Argument With Officials Protest Over Compensation Demand
अफसरोें से बहस के बाद ऊपर चढ़ा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
सिरसा के वैदवाला गांव का में यहां चढ़ूनी ग्रुप के सिरसा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के खेत में हाईटेंशन लाइन के तीन टावर लगे है। बुधवार सुबह बिजली निगम और पुलिस प्रशासन खेत में लगे टावर पर काम कराने आया था। आरोप है कि इस दौरान खेत मालिक भूपेंद्र सिंह को मौके पर जाने से रोका गया। खेत मालिक ने पूछा कि वह उसका खेत है, आप कैसे रोक सकते हो। इसी बात पर दोनों पक्ष में बहस हो गई और वह टावर पर चढ़ गया। इसकी सूचना मिलते ही चढ़ूनी ग्रुप से जुड़े अन्य किसान नेता भी गांव में पहुंच गए। उन्होंने मुआवजे में बढ़ोतरी की मांग करते हुए भूपेंद्र सिंह का समर्थन किया। मगर, अफसरों के न सुनने पर आठ किसान और टावर पर चढ़ गए। इनमें हरदेव सिंह, सुखदेव सिंह, सोना राम, प्रेम मोमी, वेद प्रकाश, गुरसेवक सिंह बग्गू वाले शामिल है। किसानों ने कहा कि उचित मुआवजा मिलना चाहिए।