Gurgaons Industrial Area Submerged Due To Rain Loss Of 200 Crores
बारिश के बाद इंडस्ट्रियल एरिया में बिगड़े हालात
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: मॉनसून की तेज बारिश ने गुड़गांव के इंडस्ट्रियल एरिया के इंफ्रास्ट्रक्चर की हकीकत सामने ला दी। IMT मानेसर, सेक्टर-37, सेक्टर-34, बसई, कादीपुर और IDC इंडस्ट्रियल एरिया में बारिश के बाद घंटों तक जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। जिससे इंडस्ट्री की रफ्तार थम गई। कच्चा माल समय पर फैक्ट्रियों तक नहीं पहुंच सका, तैयार माल की डिस्पैचिंग अटक गई और हजारों कर्मचारी, खासकर नाइट शिफ्ट वाले, लंबे समय तक जाम में फंसे रहे। औद्योगिक क्षेत्र के जानकारों का दावा है कि सिर्फ मंगलवार और बुधवार की बारिश से ही 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का डायरेक्ट और इनडायरेक्ट नुकसान हुआ है।