हिसार में पूर्व सरपंच को ज़मानत

नवभारतटाइम्स.कॉम
hisar former sarpanch somesh sharma gets bail in bhakra pipeline t connection case
NBT न्यूज, हिसार : हांसी के गांव चैनत में भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से टी-कनेक्शन लगाने के मामले में गिरफ्तार पूर्व सरपंच सोमेश शर्मा को बुधवार को पुलिस ने दोबारा अदालत में पेश किया। सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। पुलिस ने न्यायिक हिरासत की मांग की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।

गांव चैनत के ग्रामीण भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से टी-कनेक्शन देने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण इस मांग को लेकर 55 दिनों तक धरना दे चुके हैं। आरोप है कि 20 जून को पूर्व सरपंच सोमेश शर्मा, हर्ष छिकारा और विकास सीसर की मध्यस्थता में धरना स्थल पर पाइपलाइन में टी-कनेक्शन लगाया गया था। इसके दो दिन बाद 22 जून को प्रशासन ने हटा दिया। जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।