nNBT न् यूज, वाराणसी : होटल कारोबारी विनीत राय हत् याकांड के आरोपित कमलेश बिंद के एनकाउंटर को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। गाजीपुर के सपा सांसद अफजाल अंसारी ने रविवार को कमलेश बिंद के परिवारीजनों से मुलाकात के दौरान मुठभेड़ पर सवाल उठाते हुए निष् पक्ष जांच की मांग की है। दावा किया कि कमलेश को बिहार से पकड़कर गाजीपुर लाने के बाद फर्जी मुठभेड़ दिखाकर हत् या की गई है। साथ ही कहा कि अगर परिवारीजन हिरासत में लेकर थाने में पीटने के बाद फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगा रहे हैं तो केस दर्ज होना चाहिए। आरोप लगाया कि पुलिस ने कमलेश की पत् नी, मां और दादी के साथ भी दुर्व् यवहार किया गया। सांसद ने होटल कारोबारी हत् याकांड, पुलिस मुठभेड़ और कमलेश के गांव में हुई पुलिस कार्रवाई, तीनों मामलों की जांच सीबीआई से कराने की मांग भी उठाई।
दो और आरोपितों पर 1-1 लाख इनाम: हत् याकांड में फरार चल रहे दो और आरोपितों पर इनाम की रकम बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये कर दी गई है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि आरोपित आलोक दुबे और जगदीश सिंह यादव पर 50-50 हजार का इनाम घोषित था, जिसे बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये किया गया है। इसके पहले आरोपित शंकर पांडेय और कमलेश बिंद पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसमें से कमलेश पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है, जबकि शंकर पांडेय पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।




