गर्लफ्रेंड से फोन पर झगड़ा, फांसी लगाई

नवभारतटाइम्स.कॉम

करनाल में एक युवक ने अपनी प्रेमिका से फोन पर झगड़े के बाद किराए के कमरे में फांसी लगा ली। युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक रोहित कुमार चंडीगढ़ का रहने वाला था और करनाल कोर्ट में कर्मचारी था।

गर्लफ्रेंड से फोन पर झगड़ा, फांसी लगाई

NBT न्यूज, करनाल : करनाल के मॉडल टाउन क्षेत्र की सैनी कॉलोनी में एक युवक ने लिव इन रिलेशनशिप में गर्लफ्रेंड से फोन पर झगड़े के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव उसके किराए के कमरे में लटका हुआ था। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से चंडीगढ़ का रहने वाला था और करनाल में किराए के मकान में रह रहा था। रोहित करनाल कोर्ट में कर्मचारी के तौर पर काम करता था। उसका परिवार चंडीगढ़ में ही रहता है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार शाम को रोहित का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। पड़ोसियों ने जब यह देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मॉडल टाउन चौकी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। जांच में सामने आया है कि रोहित एक महिला के साथ लिव-इन में रह रहा था। परिजनों का आरोप है कि महिला ने रोहित को अपने जाल में फंसाया हुआ था।