NBT न्यूज, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंजाब के धूरी में आयोजित विशाल जनसभा में राज्य में राजनीतिक परिवर्तन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री को चुटकुलों के अलावा कुछ और नहीं आता। चुटकुलों से सिनेमा हॉल तो चल सकते हैं लेकिन सरकार नहीं चल सकती। यही कारण है कि पंजाब की जनता झूठे वादों और खोखले आश्वासनों की राजनीति से ऊब चुकी है। विकास, सुशासन तथा पारदर्शी प्रशासन की राह चुनने के लिए तैयार है।





