n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : अग्रवाल कालेज में गुरुवार को नशा मुक्त सप्ताह 2026 की शुरुआत हुई। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की यूनिट-I, II और III की ओर से आयोजित इस अभियान का विषय नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान रखा गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत शपथ ग्रहण से हुई, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।






