n NBT न्यूज, नोएडा: मुंह के कैंसर का सिटी स्कैन करने के लिए अक्सर मरीजों को निजी अस्पताल और दिल्ली का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब मरीजों को निजी अस्पताल में रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में मुंह के कैंसर की जांच करने वाली मशीन लगाई जा रही है। जांच मशीन आने के बाद दो दिन बाद से ही मुंह के कैंसर की स्क्रीनिंग शुरू कर दी जाएगी।
मुंह के कैंसर की जांच के लिए वर्तमान में जिला अस्पताल के मरीज राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम एवं शोध संस्थान में भेजे जाते हैं। संस्थान में साथ ही सर्वाइकल और स्तन कैंसर की जांच की भी सुविधा है।






