SIR को लेकर डीसी ने वोटर्स से किया संवाद

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का जायजा लिया। उन्होंने भारत कॉलोनी क्षेत्र में बूथ लेवल अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। निवासियों से संवाद कर अभियान की प्रगति जानी गई। ऐसे मतदाताओं पर भी ध्यान दिया गया जिनका पंजीकरण अन्य राज्यों में है।

faridabad dc inspected bharat colony under voter list revision campaign interacted with voters

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी आयुष सिन्हा ने गुरूवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत भारत कॉलोनी क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर किए जा रहे गणना प्रपत्र वितरण एवं मतदाता सत्यापन कार्य का जायजा लिया और क्षेत्र के निवासियों से संवाद कर अभियान की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कुछ ऐसे मामलों की भी समीक्षा की गई, जिनमें मतदाता वर्तमान में जिले में निवास कर रहे हैं, जबकि उनका मतदाता पंजीकरण अन्य राज्यों अथवा जिलों में दर्ज है। डीसी ने निर्देश दिए कि ऐसे नागरिकों को नियमानुसार आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए।