n NBT न्यूज, फरीदाबाद : नगर निगम ने गुरुवार को बाटा चौक के निकट अवैध रूप से बनी दुकान व मकानों को ढहा दिया। हालांकि लोगों ने तोड़फोड़ का विरोध किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के चलते लोग अधिक देर तक विरोध नहीं कर सके। इसके चलते तोड़फोड़ सुचारू रूप से हो सकी। इन दिनों निगम ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। खास कर सरकारी जमीन पर निर्माणों को तोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में निगम की टीम ने पिछले दिनों बाटा चौक के निकट सरकारी जमीन पर बने मकान व दुकानों को चिन्हित किया। निगम की जेसीबी लाव लश्कर के साथ उन्हें तोड़ने पहुंच गई। जेसीबी ने 20 से 25 दुकान व मकानों को तोड़ दिया।






