स्वास्थ्यकर्मियों की चेतावनी, मांगें नहीं मानीं तो देंगे धरना

नवभारतटाइम्स.कॉम

स्वास्थ्य कर्मियों की मांगें पूरी नहीं होने पर नाराजगी बढ़ गई है। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी असोसिएशन ने आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। 5 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के रेवाड़ी स्थित रामपुरा हाउस के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में बीके सिविल अस्पताल में जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।

health workers ultimatum if demands not met protest at health ministers residence

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : प्रदेश सरकार की ओर से बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की लंबित मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने से स्वास्थ्य कर्मियों में नाराजगी बढ़ गई है। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी असोसिएशन ने आंदोलन तेज करते हुए 5 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के रेवाड़ी स्थित रामपुरा हाउस के बाहर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में बीके सिविल अस्पताल में जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सविता ने की, जबकि पूर्व राज्य प्रधान आशा शर्मा और पूर्व जिला प्रधान जितेंद्र मोर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला सचिव श्यामवीर सिंह ने किया।