n NBT न्यूज, फरीदाबाद : आईएमटी एरिया में मुख्य सड़कों के बाद सर्विस रोड को भी दुरुस्त कर दिया गया है। अधिकतर एरिया में सर्विस रोड की स्पेशल रिपेयरिंग की जा चुकी है। इससे वाहन चालकों व उद्यमियों को काफी राहत मिली है। बता दें कि इंडस्ट्रियल मॉडल टाउन (आईएमटी) में चार सेक्टर बने हुए हैं, जिसमें अब काफी सारी इंडस्ट्री विकसित हो चुकी हैं। काफी बड़ी संख्या में यहां पर उद्यमियों, कर्मचारियों व वर्कर्स का आना जाना होता है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए आईएमटी में मुख्य सड़कों के साथ सर्विस रोड भी बनाए गए हैं।
आईएमटी में आने वाले लोगों के साथ ही केजीपी एक्सप्रेस वे की तरफ आने - जाने वाले लोग भी आईएमटी की सड़कों से होकर गुजरते हैं। आईएमटी की मुख्य सड़कों को हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कारपोरेशन ने पिछले दिनों दुरुस्त कर दिया था, लेकिन मुख्य सड़कों के साथ सर्विस रोड की हालत ठीक नहीं थी। सर्विस रोड टूटी हुई थी, जिससे लोग उनका इस्तेमाल कर करते थे। इससे मुख्य सड़क पर टैफिक अधिक चलता था। अब एचएसआईआईडीसी ने सर्विस रोड को भी दुरुस्त कर दिया है।
एचएसआईआईडीसी के सीनियर मैनेजर पुरुषोत्तम का कहना है कि सर्विस रोड की रिपेयरिंग की जा रही है। कुछ जगहों पर काम हो चुका है। बची हुई जगहों पर भी जल्द ही काम किया जाएगा।






