n NBT न्यूज, पलवल
जिला पुलिस लाइन में ब्लड डोनेशन कैंप लगा। पुलिस जवानों ने 54 यूनिट ब्लड डोनेट किया। ब्लड डोनेशन के साथ-साथ सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक नितीश अग्रवाल के निर्देशन में नवजीवन चैरिटेबल ट्रस्ट तथा सिविल अस्पताल ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वाधान में ब्लड डोनेट किया गया। इस मौके पर डीएसपी साहिल ढिल्लो, नरेद्र खटाना, वेलफेयर इंस्पेक्टर सोमपाल सिंह, फार्मासिस्ट किशन सिंह सैनी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तथा पुलिस परिवार से जुड़े लोग शामिल रहे।






