NBT रिपोर्ट: भारत में नई गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे करीब आधे लोग (43%) अब पीछे हट रहे हैं। LocalCircles के एक सर्वे के मुताबिक, इसकी वजह बजट की कमी नहीं, बल्कि पेट्रोल के बदलते नियम (E20 और E30) हैं। ग्राहक इस बात को लेकर उलझन में हैं कि भविष्य में उनकी गाड़ी के लिए सही ईंधन मिलेगा या नहीं। इसी डर की वजह से लोग पेट्रोल गाड़ियों के बजाय इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
सर्वे में 6% लोग ही नई पेट्रोल गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं। यह संख्या इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड गाड़ियां खरीदने की इच्छा रखने वाले लोगों (14%) के मुकाबले आधे से भी कम है। ईंधन को लेकर अनिश्चितता के बीच लोगों का झुकाव EV की तरफ बढ़ रहा है।



