मई में 1 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया MF में निवेश

Contributed byGold ETF से 725 करोड़ निकासी,किस कैटिगरी में कितना आया?|नवभारत टाइम्स

मई में म्यूचुअल फंड में निवेश में भारी गिरावट आई है। शेयर बाजार की अनिश्चितता और पश्चिम एशिया संकट ने निवेशकों का भरोसा तोड़ा है। इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश पिछले एक साल के निचले स्तर पर आ गया है। एसआईपी निवेश में भी कमी देखी गई है।

मई में 1 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया MF में निवेश
(फोटो- नवभारत टाइम्स)

NBT रिपोर्ट, मुंबई: शेयर बाजार में जारी उठापटक, पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण निवेशकों का भरोसा डगमगाया है। इसका सीधा असर इक्विटी म्यूचुअल फंड पर पड़ा है। मई के दौरान शुद्ध निवेश घटकर 22,908 करोड़ रुपये रह गया। यह पिछले एक साल का सबसे निचला स्तर है।

म्यूचुअल फंड संस्था Amfi द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में यह निवेश 38,440 करोड़ रुपये था, जो मई में 40 प्रतिशत तक गिर गया है। हर महीने होने वाले SIP निवेश में भी गिरावट आई है। अगर पूरे म्यूचुअल फंड उद्योग की बात करें, तो मई में कुल मिलाकर 64,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की निकासी हुई। इस बड़ी गिरावट की मुख्य वजह डेट स्कीम से 96,948 करोड़ रुपये का निकाला जाना रहा।

किस कैटिगरी में कितना आया? : मई के दौरान फ्लेक्सी कैप फंड्स में सबसे ज्यादा 5,175 करोड़ रुपये का निवेश आया। इसके बाद स्मॉल कैप में 4,945 करोड़ और मिड कैप में 4,385 करोड़ रुपये आए। लार्ज कैप फंड्स में केवल 1,593 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। हालांकि, अप्रैल के मुकाबले इन सभी चारों कैटेगरी में निवेश घटा है।

Gold ETF से 725 करोड़ निकासी: Gold ETF में पिछले 13 महीनों से लगातार हो रहे निवेश का सिलसिला आखिरकार मई में टूट गया। सरकार द्वारा सोना न खरीदने की अपीलों और कई असेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMCs) द्वारा इन फंडों में नया निवेश रोकने की वजह से मई के दौरान निवेशकों ने 725 करोड़ रुपये की निकासी की।