भारत में AI डेटा सेंटर, मेटा और रिलायंस में करार

नवभारत टाइम्स

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गुजरात में एक AI आधारित डेटा सेंटर बनाने का समझौता किया है। यह जामनगर जिले में बनेगा और दो साल में पूरा होगा। रिलायंस डेटा सेंटर तैयार करेगी और मेटा इसकी क्षमता का उपयोग करेगी। यह भारत में मेटा का पहला AI डेटा सेंटर होगा।

meta and reliances historic deal for ai data center in india first ai hub to be built in gujarat

NBT रिपोर्ट, मुंबई : फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा और भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बुधवार को गुजरात में एक AI आधारित डेटा सेंटर विकसित करने के लिए समझौते का ऐलान किया है। यह प्रोजेक्ट गुजरात के जामनगर जिले में बनाया जाएगा। दोनों कंपनियों ने एक साझा बयान में बताया कि रिलायंस 168 मेगावॉट की क्षमता वाला यह डेटा सेंटर तैयार करेगी। इसे दो साल के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। वहीं मेटा इस सेंटर की क्षमता को लीज पर लेगी। हालांकि, इस समझौते की वित्तीय जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। मेटा के चीफ मार्क जकरबर्ग ने कहा कि उन्हें भारत में अपने पहले एआई-आधारित डेटा सेंटर के लिए रिलायंस के साथ साझेदारी करने पर गर्व है।