आग से बचाव को कितने तैयार, आज से होगी जांच

Contributed byNitesh.sinha1@timesofindia.com|नवभारतटाइम्स.कॉम

दिल्ली और रोहतक की आग की घटनाओं के बाद फरीदाबाद प्रशासन सतर्क हो गया है। आज से होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आग से बचाव की जांच शुरू होगी। चार टीमें फायर एनओसी और सुरक्षा उपकरणों की पड़ताल करेंगी। लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

fire safety inspection begins today in faridabad fire department eyes hotels and commercial establishments

n फरीदाबाद : दिल्ली के मालवीय नगर में हुए अग्निकांड और रोहतक के डी-पार्क बाजार क्षेत्र में दुकानों में लगी भीषण आग की घटनाओं के बाद फरीदाबाद जिला प्रशासन और दमकल विभाग सतर्क हो गया है। आग से होने वाले बड़े हादसों को रोकने के लिए जिले में विशेष जांच अभियान चलाने का फैसला लिया गया है। दमकल विभाग ने चार विशेष टीमें गठित की हैं, जो गुरुवार से शहर के होटलों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच शुरू करेंगी। मंगलवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में आग से सुरक्षा के मानकों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फायर एनओसी और सुरक्षा उपकरणों की होगी जांच

इस अभियान के दौरान टीमों का मुख्य फोकस यह रहेगा कि संबंधित होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान के पास वैध फायर एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) है या नहीं। जिन संस्थानों के पास फायर एनओसी नहीं होगी, वहां देखा जाएगा कि आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए क्या वैकल्पिक सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई

दमकल विभाग के अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि जांच के दौरान गंभीर खामियां मिलने पर नोटिस जारी किए जाएंगे। निर्धारित समय में कमियां दूर नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।