पीटीआई, नई दिल्ली: इलॉन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक ने कहा है कि भारत सरकार के साथ उसकी बातचीत जारी है और उसे सकारात्मक संकेत मिले हैं। उसे कमर्शल सर्विस शुरू करने के लिए आखिरी मंजूरी का इंतजार है। स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस देने का लाइसेंस पहले ही मिल चुका है। अब सर्विस लॉन्च करने से पहले कंपनी को स्पेक्ट्रम के आवंटन सहित कुछ अंतिम मंजूरियों की जरूरत है।




