n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : साइबर ठगों ने नगर कोतवाली के कैला भट्टा निवासी शख्स को फर्नीचर बेचने का झांसा देकर 85 हजार रुपये ठग लिए। शातिर ने खुद का एसडीएम का परिचित बताकर ठगी की। मामले में शाहिद कुरैशी ने नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। शिकायत में कैला भट्टा स्थित इस्लाम नगर निवासी शाहिद ने बताया कि आठ मई को परिचित रामेश्वर दयाल उनके पास आए। उन्होंने बताया कि एसडीएम के एक मित्र फर्नीचर बेच रहे हैं। रामेश्वर ने एक मोबाइल नंबर दिया और बातचीत कराई थी। उन्होंने क्यूआर कोड स्कैन कर 85 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए थे।




