n NBT न्यूज, मोदीनगर : कोतवाली क्षेत्र 20 दिन पहले युवती से दुष्कर्म के प्रयास मामले में पुलिस आयुक्त के आदेश पर 20 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीड़िता ने बताया कि 22 मई को हर्ष ने साथियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। परिजन कोतवाली में पहुंचे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब मामले में पुलिस आयुक्त के आदेश पर हर्ष, धीरज, लखीराम, शिवा निवासी लंकापुरी कॉलोनी, हर्ष की मां, दो बहन व पांच अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




