Bengal Another Person Commits Suicide After Sir List Mental Stress Cited As Reason
बंगाल : SIR सूची आने के बाद एक और आत्महत्या!
नवभारत टाइम्स•
पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण सूची जारी होने के बाद एक और व्यक्ति ने जान दे दी। रफीक अली गाजी नाम के व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। उनका नाम सूची में विचाराधीन श्रेणी में था। परिवार का कहना है कि इस कारण वे गहरे मानसिक तनाव में थे।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अंतिम सूची जारी होने के बाद मानसिक दबाव के चलते एक और व्यक्ति ने जान दे दी। दक्षिण 24 परगना के घोलपारा इलाके में रफीक अली गाजी (44) का शव बुधवार सुबह फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, गाजी का नाम सूची में 'विचाराधीन' श्रेणी में था, जिससे वे काफी तनाव में थे। इससे पहले जलपाईगुड़ी में मोमो विक्रेता गौरंगा डे (62) भी मंगलवार को अपने घर के शौचालय में मृत पाए गए थे।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रफीक अली गाजी का शव उनके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। उनके परिवार का कहना है कि सूची में अपना नाम 'विचाराधीन' श्रेणी में देखकर वे बहुत परेशान थे और इसी मानसिक तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।यह पहली बार नहीं है जब एसआईआर सूची के कारण किसी की जान गई हो। इससे पहले जलपाईगुड़ी शहर में मोमो बेचने वाले गौरंगा डे (62) को भी मंगलवार की सुबह उनके घर के शौचालय में फंदे से लटका हुआ पाया गया था। यह घटनाएं पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं।