Picassos Priceless Gift The Value Of Affection More Than Millions Of Dollars
उपहार की क़ीमत
नवभारत टाइम्स•
प्रसिद्ध चित्रकार पाब्लो पिकासो ने संघर्ष के दिनों में गर्ट्रूड स्टीन को एक पेंटिंग उपहार में दी थी। बाद में जब पिकासो विश्वप्रसिद्ध हुए, तो उस पेंटिंग का मूल्य लाखों डॉलर हो गया था। गर्ट्रूड ने उसे बेचने से इनकार कर दिया।
प्रसिद्ध चित्रकार पाब्लो पिकासो ने संघर्ष के दिनों में गर्ट्रूड स्टीन को एक पेंटिंग उपहार में दी थी, जिसे बाद में गर्ट्रूड ने लाखों डॉलर के प्रस्ताव के बावजूद नहीं बेचा। पिकासो ने कहा था कि कुछ चित्र इतने अनमोल होते हैं कि उन्हें बेचना नहीं, उपहार देना ही उचित होता है। यह कहानी सिखाती है कि स्नेह से दिया गया उपहार धन से कहीं अधिक कीमती होता है।
यह बात तब की है जब पाब्लो पिकासो पेरिस में रहते थे और अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। एक दिन गर्ट्रूड स्टीन नाम की एक युवती उनसे मिलने उनके स्टूडियो आई। बातचीत के बाद, पिकासो ने गर्ट्रूड को सामने रखे स्टूल पर बैठने को कहा और उनकी एक खूबसूरत पेंटिंग बनाई। यह पेंटिंग उन्होंने गर्ट्रूड को एक उपहार के तौर पर दे दी।समय बीतता गया और पाब्लो पिकासो दुनिया भर में मशहूर हो गए। एक बार एक अमेरिकी कला-संग्रहकर्ता ने गर्ट्रूड से पूछा कि उन्होंने उस पेंटिंग के लिए कितनी कीमत चुकाई थी। गर्ट्रूड ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'कुछ नहीं, यह तो उपहार है।'
यह सुनकर वह संग्रहकर्ता हैरान रह गया। उसने उस पेंटिंग को खरीदने की पेशकश की, लेकिन गर्ट्रूड ने मना कर दिया। जबकि उसे उस पेंटिंग के बदले लाखों डॉलर मिल सकते थे। जब गर्ट्रूड ने यह बात पिकासो को बताई, तो वह मुस्कुराए और बोले, 'उस समय बिक्री और उपहार में बहुत थोड़ा अंतर था। कुछ चित्र इतने अनमोल होते हैं कि उन्हें बेचना नहीं, उपहार देना ही उचित होता है।'
सच ही है, जब हम किसी को प्यार और स्नेह से कोई चीज देते हैं, तो उसका मोल पैसों में नहीं आंका जा सकता। यह कहानी हमें सिखाती है कि रिश्तों में और दी गई चीजों में भावनाओं का महत्व सबसे ज्यादा होता है। एक सच्चा उपहार वह होता है जो दिल से दिया जाए, न कि सिर्फ पैसे के लिए।