पति ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद भी दी जान

नवभारत टाइम्स

मेरठ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसी चाकू से खुद को भी घायल कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला के मायके वालों के अनुसार, बच्चा न होने को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था।

husband murders wife by stabbing with a knife then commits suicide sensational incident in moradabad

NBT रिपोर्ट, मेरठ: मुरादाबाद जिले बुधवार को पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार पति ने बुधवार शाम को पहले पत्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी और फिर उसी चाकू से खुद पर वार कर जान दे दी। महिला के मायके वालों का कहना है कि शादी के नौ साल बाद भी बच्चा नहीं होने पर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। पुलिस को बुधवार की शाम जानकारी मिली कि सोनकपुर फ्लाईओवर के पास जंगल में खून से लथपथ एक युवक घायल पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। खून से लथपथ युवक ने अपना नाम विनोद बताया। उसे अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आसपास तलाशी लेने पर पुलिस को बाइक और खून में सना चाकू मिला। कुछ कदम की दूरी पर एक महिला का शव भी पड़ा मिला।